फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों के लिए खुशखबरी: मार्च में शुरू होंगे चार्जिंग स्टेशन, तब तक झेलनी होगी दिक्कतें

Fri, 16 Dec 2022 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए टोरंट पावर ने अब तक एलएमवी-11 श्रेणी में केवल दो सरकारी कंपनियों को ही कनेक्शन दिए हैं, जबकि किसी प्राइवेट कंपनी ने चार्जिंग स्टेशन के लिए कनेक्शन का आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
शिल्पग्राम में इंडियन ऑयल का चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक कारों पर एक लाख रुपये की सब्सिडी और अन्य रियायतें लोगों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए आकर्षित कर रही हैं, लेकिन उनकी चार्जिंग की व्यवस्था न होने से लोग झिझक रहे हैं। ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए कई कवायद हुईं लेकिन शहर में एक भी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन नहीं है, जहां पर्यटक अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को चार्ज कर सकें। शिल्पग्राम में इंडियन ऑयल ने चार कारों का चार्जिंग स्टेशन बनाया है, पर उसे शुरू नहीं किया। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने दो कारों, तीन दोपहिया और एक तिपहिया की चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाने का टेंडर निकाला है, जो मार्च तक पूरा होगा।

विज्ञापन

 
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी आनंद मेनन ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर शांति मांगलिक नर्सिंग होम से मुगल होटल के बीच सर्विस लेन पर बनाई गई पार्किंग में से किसी एक जगह का चुनाव कर 6 वाहनों की चार्जिंग की सुविधा दी जानी है। 4 कंपनियों ने रुचि जाहिर की है। यह चार्जिंग स्टेशन मार्च, 2023 तक शुरू करना है। अगले माह टेंडर निकलने के एक माह के अंदर निर्माण कर दिया जाएगा। लोगों को बैटरी स्वैप करने की सुविधा देने पर भी विचार चल रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए टोरंट पावर ने अब तक एलएमवी-11 श्रेणी में केवल दो सरकारी कंपनियों को ही कनेक्शन दिए हैं, जबकि किसी प्राइवेट कंपनी ने चार्जिंग स्टेशन के लिए कनेक्शन का आवेदन नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - Driving Licence: लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पढ़े लिखे भी बन रहे अनपढ़, खोज लिया टेस्ट में पास होने का तरीका

पहली कार यहीं चलाई, चार्जिंग प्वाइंट चार्ज नहीं

शिल्पग्राम पार्किंग में सितंबर में इंडियन ऑयल की ओर से 4 कारों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाकर शुरू किया जाना था। 3 महीने बाद भी यह शुरू नहीं हो सका। निर्माण पूरा हो चुका है, पर संचालित करने के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। टाटा की इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी को शिल्पग्राम से ताजमहल के  बीच पर्यटकों के लिए चलाया जा रहा है। दो साल पहले यहां पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इनका संचालन शुरू किया गया था, पर ये कारें चार्ज करने के लिए शिल्पग्राम में कोई प्वाइंट नहीं। 

40 हजार तक पर्यटक रोज आते हैं

ताजमहल पर हर दिन 20 हजार और छुट्टियों में 30 से 40 हजार पर्यटकों की भीड़ रहती है। दिल्ली, एनसीआर और आसपास के 300 किमी तक की दूरी वाले शहरों के ज्यादातर पर्यटक पहुंचते हैं। ताजमहल पर पूर्वी और पश्चिमी गेट पर वाहनों की बड़ी पार्किंग है। शहर में 15 पंचतारा होटल, 120 सितारा होटल हैं। पश्चिमी गेट पर विद्युत मोक्षधाम पर एडीए के गोल्फकार्ट चार्ज करने का परिसर है, पर वहां निजी वाहनों को चार्ज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें