फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। गांव नगला बख्ती में शनिवार की देर रात भाई से कहासुनी के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्ती निवासी विजय कुमार (26) पुत्र गोविंद कुमार ट्रक चालक है। शुक्रवार को वह गांव आया था। शनिवार की रात करीब 12 बजे उसका छोटे भाई अजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद ही उसने तमंचा से अपने सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजन विजय को लहूलुहान हाल में पाया। इस पर उन्होंने शीघ्र ही उसे किसी अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें