फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की करतूत...गोलगप्पे नहीं खिलाए तो पति की रोटी कर दी बंद, थाने पहुंचा मामला; इस शर्त पर हुआ समझौता

Sun, 22 Sep 2024 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पति ने उसे गोलगप्पे नहीं खिलाए तो वो गुस्से से आग बबूला हो गई। महिला ने पति की रोटी ही बंद कर दी। ये मामला थाने पहुंच गया। जहां से दोनों को परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया। 
 
विज्ञापन
गोलगप्पा, golgappa - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति और पत्नी के बीच विवाद की वजह गोलगप्पे बन गए। पत्नी को गोलगप्पे बेहद पसंद हैं। वहीं पति उसे गोलगप्पे नहीं खाने देता है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और मामला थाने पहुंच गया। दोनों के इस विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया। यहां काउंसलर ने दोनों में सुलह कराई। 
विज्ञापन




 

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 112 मामले पहुंचे जिनमें से 12 मामलों में समझौता कराया गया। दूसरा मामला गोलगप्पे को लेकर था। पति ने पत्नी को गोलगप्पे खिलाने से मना कर दिया तो पत्नी मायके आ गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति न घुमाता है ना ही गोलगप्पे खाने देता है।
विज्ञापन

 काउंसलर सतीश ने बताया पति का कहना था कि अगर उसे गोलगप्पे लाकर नहीं दो तो वह रोटी नहीं बनाती और फिर झगड़ा होता है। जिद में आकर गोलगप्पे लाना बंद कर दिया। दोनों के बीच समझौता करा कर घर भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें