फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 20 किलो सोने से लदे 'गोल्डन बाबा' की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गोल्डन बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

इटावा से गाजियाबाद जा रहे गोल्डन बाबा की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाबा के छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीं, गोल्डन बाबा को भी मामूली चोट आई। हादसे के समय बाबा शरीर पर 21 किलो सोना धारण किए थे। एक्सप्रेसवे की हेल्पलाइन की मदद से उन्हें गाजियाबाद स्थित उनके आश्रम पहुंचाया गया।  

विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह की है। गोल्डन बाबा इटावा में आयोजित कुश्ती दंगल में भाग लेकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अपने आश्रम को लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब वे मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 124 से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार माइल स्टोन से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में बाबा के छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीं बाबा को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के  बाबा 21 किलो सोना पहने हुए थे।

उधर, एक्सप्रेसवे की हेल्पलाइन की गाड़ी लेकर पेट्रोलिंग कर रहे तरुन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाबा व उनके सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने ने बाबा को उनके आश्रम गाजियाबाद तक सुरक्षित पहुंचाया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को जाबरा टोल प्लाजा पर क्रेन से लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें