फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरों के चक्कर में ऐसा फंसा सोना कारोबारी, पुलिस ने इसलिए किया गिरफ्तार...अब जेल में रहना पड़ेगा

Tue, 04 Feb 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सराफ के पास से चोरी का माल बरामद हुआ। ये माल उनको चोरों ने बेचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी का माल खरीदने वाले इटावा के सराफ को छोड़ने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। सराफा व्यापारी भाइयों को पकड़ लिया गया। उनसे लाखों का माल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी मेडिकल कॉलेज के मैनेजर सुबोध सुदान के घर में 12 जनवरी को चोरी हुई थी। चोर 40 लाख से अधिक का सामान ले गए थे। 18 जनवरी को एत्माद्दौला क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इटावा का बदमाश अभिषेक उर्फ टाइगर गोली लगने से घायल हुआ। उसके साथी रजत और आशु ठाकुर भी पकड़े गए।

पुलिस ने उनसे जेवरात, बाइक और तमंचा बरामद किया। अधिकारियों से पिछले दिनों शिकायत की गई। बताया गया कि चोरी का माल इटावा के सराफा व्यापारी ने खरीदा था। मगर, पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस पर जांच हुई। मामले में सिटी जोन की एसओजी टीम ने संजय उर्फ संजू व उसके भाई प्रशांत को पकड़ा। दोनों से लाखों का सोना बरामद किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि चार लाख रुपये में जेवरात खरीदे थे। तब उन्हें चोरी का सोना होने के बारे में पता नहीं था। इस पर इटावा कोतवाली में संपर्क किया। एक पुलिसकर्मी ने एत्माद्दौला थाने में बात कराई। उन्होंने सोना पूर्व में ही पुलिस को दे दिया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी सराफ को जेल भेज दिया गया है। थान पुलिस पर किसी तरह के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें