फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ज्वेलर्स की दुकान से चोरी की सोने की अंगूठी, पकड़ा

Mon, 29 Dec 2025 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान पर अंगूठी चुराते महिला पुरुष फोटो स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के मुख्य बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से गहने खरीदने के बहाने आए लोगों ने सोने की एक अंगूठी चोरी कर ली। शक होने पर दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे में देखकर आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके साथ रहीं महिलाएं भाग निकलीं।
विज्ञापन




कस्बे में स्थित श्याम ज्वेलर्स के काव्य ने बताया कि रविवार की दोपहर दुकान पर एक पुरुष और दो महिलाएं गहने खरीदने के बहाने आए थे। इन लोगों ने कई तरह के गहने निकलवाए और देखने लगे। आरोप है कि इस दौरान करीब 50 हजार कीमत की एक अंगूठी चोरी कर ली। इसके बाद बगैर कुछ खरीदे चले गए। उसे अपने स्टॉक में एक अंगूठी कम मिली। उसने सीसीटीवी कैमरा देखा फिर भागकर आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके साथ रहीं दोनों महिलाएं भाग निकली। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही चोरी के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें