फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः सोने की चाह में सात फीट तक खोद डाला खेत, मौके पर पहुंचे अफसर

Wed, 17 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
खेत में सोने की ईंटें मिलने की सूचना के बाद पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव देवीनगर में एक खेत से सोना निकलने की अफवाह इस कदर फैली कि मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और सीओ भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। जेसीबी से खोदाई कराई गई, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में जीटी रोड को सिक्सलेन करने का काम चल रहा है। बाईपास निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से गांव देवीनगर निवासी फूल सिंह के खेत की मिट्टी खरीदी गई थी। मंगलवार को वहां खोदाई का काम चल रहा था। 

जेसीबी से चल रहे खोदाई के दौरान कुछ पुरानी ईंटें निकलीं। कुछ ही देर में वहां अफवाह उड़ी कि सोने की ईंट निकली हैं। इस बीच ट्राला संचालक व खेत मालिक ईंट लेकर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, ईंट निकलने के स्थान पर हुए गड्ढा को बंद कर दिया। अफवाह जंगल में आग की तरफ फैल गई। कुछ ही देर में खेत पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम रतन वर्मा, सीओ दद्दन प्रसाद पुलिसबल के साथ पहुंच गए। 

ग्रामीणों को समझाते हुए खोदाई का आश्वासन दिया। जेसीबी से खोदाई कराई गई। सात फीट तक खोदाई कराने के बाद भी वहां कुछ भी नहीं मिला। तो ग्रामीण धीरे-धीरे वहां से जाने लगे। सब कुछ सामान्य होने के बाद अधिकारी भी वहां से चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें