फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा गोपेश्वर मंडल का इस्तीफा!

Sat, 23 Apr 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
भाजपा के बल्केश्वर मंडल के इस्तीफे के बाद गोपेश्वर मंडल के इस्तीफे की चर्चाओं ने पार्टी के अंदर शुक्रवार देर शाम खलबली मचा दी। हालांकि बाद में मंडल अध्यक्ष ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि किसी ने शरारत कर फर्जी लेटर जारी किया है।
विज्ञापन

यह सूचना गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विनोद सारस्वत के लेटरपैड पर जारी की गई। इसमें कहा गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया अपने निवास से पार्टी चलाना चाहते हैं। उन पर कार्यकर्ताओं के अपमान का आरोप लगाया। उनके प्रतिनिधि अनिल चौधरी पर भी संगीन आरोप लगाए। विनोद के अलावा मंडल महामंत्री मदनलाल, अभिषेक वर्मा, सुनीता कुशवाह सहित तमाम कार्यकर्ताओं के नाम है, जिन्होंने इस्तीफे की बात कही। इससे पार्टी में हड़कंप मचा दिया। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस लेटर के बारे में जानकारी नहीं है। वह दिल्ली में एक शादी समारोह में हैं। न तो उन्होंने और न ही उनके मंडल के किसी पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है। महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा ने भी इसे अफवाह बताया। उन्होंने विरोधियों पर पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया। 

कुंदनिका के विरोध पर विराम
आगरा। सपा में शामिल हुईं कुंदनिका शर्मा के खिलाफ मुस्लिमों के आक्रोश खत्म होने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को सपा शहर अध्यक्ष रईसुउद्दीन कुरैशी के निवास पर शहर संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समी आगाई, प्रदेश अध्यक्ष तालिब शहजाद के समक्ष मुस्लिम नेताओं ने कुंदनिका शर्मा का स्वागत किया। बता दें कि गुरुवार को मुस्लिमों ने सपा नेता सोनू कुरैशी के नेतृत्व में खंदारी चौराहे पर कुंदनिका का पुतला दहन किया था। सोनू कुरैशी सहित प्रदर्शन में शामिल रहे तमाम कार्यकर्ताओं ने भी कुंदनिका का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें