फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर की सत्ता भी जिसके चरणों को धोती है

विज्ञापन
किशनी के मनिगांव में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करतीं कवयित्री। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। विकास खंड के गांव मनिगांव में रविवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन का शुभारंभ पीलीभीत से आईं कवयित्री एकता भारती ने ईश्वर की सत्ता भी जिसके चरणों को धोती है, मां से बढ़कर इस दुनिया में केवल मां होती है सरस्वती वंदना के साथ की।
विज्ञापन

कानपुर से आए हेमंत पांडेय ने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए आप नेता हैं हमको आपके भाई मारेंगे, भाजपा के राज में महंगाई ने मार डाला, आगे सपा आ गई तो सपाई मारेंगे... कविता पढ़ी। इटावा से आए अवनीश त्रिपाठी ने महंगाई की है मार उज्ज्वला का सामान अब, गरीबों का घर सजाने के काम आ रहा.. कविता पढ़ी। कानपुर से आए धीरज चंदन ने- सारा आकाश तुम्हारा जमी तुम्हारी पापा जी, आज भुजाओं में जो है दमखमी तुम्हारी पापा जी, कविता पढ़ी।
हास्य कवि सबरस मुरसानी ने- ऊंचा है हिंद गगन से जोशीला पवन अगन से, मत उलझो मेरे वतन से, नही तो मर जाओ कसम से, कविता पढ़ी। कवि बलराम श्रीवास्तव ने-जिसने भेजा हमें धरा पर धन्य उस जगत निमंता को, वह असीम व्यक्ति हर कण-कण नमन अंनत अन्नता को, कविता पढ़ी। कवि अजय अंजाम ने- मेवाड़ विजय के रास्ते में खुद का तन रोड़ा बना दिया, चेतक योद्धा बन गया और मुगलों को घोड़ा बना दिया, कविता पढ़ उपस्थित लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर इस दौरान गौरव चौहान, देवेंद्र, मुकेश श्रीवास्तव ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शरद चौहान, शिवप्रताप गौर, सतेंद्र चौहान, प्रदीप चौहान, सर्वेश चौहान, प्रमोद यादव, कमलेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, अनुज तिवारी, सुमित शाक्य, टिंकू सविता, श्रद्धा चौहान, अमित दुबे, मिंटू चौहान, अतुल यादव, गीता मिश्रा, मीनू गौर, दीपा गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें