फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से दुश्मनी: प्लॉट में बंधी बकरी को जहर देकर मारा, दो लोग हिरासत में

Tue, 04 Oct 2022 03:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थाना रामगढ पुलिस ने बकरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बकरी के शरीर से निकले बिसरा को जांच के लिए मथुरा स्थित राजकीय चिकित्सालय मथुरा भेजा है। 
 
विज्ञापन
बकरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ में पड़ोसी से खुन्नस के चलते एक बकरी को जहर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बकरी का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया है कि पीड़िता की शिकायत की जांच को गए पुलिस कर्मियों से आरोपी पक्ष के लोगों का विवाद भी हो गया। 
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह की है। बबिता पत्नी अशोक कुमार निवासी प्रताप नगर सैलई की प्लॉट में उसकी बकरी बंधी हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला छोटू  प्लॉट में घुस आया। बबिता का आरोप है कि छोटू ने खाने की चीज में जहरीला पदार्थ मिला कर बकरी को खिला दिया। थोड़ी देर में बकरी की मर गई। पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम से थाना रामगढ पुलिस को अवगत कराते हुये तहरीर दी है। 

ये भी पढ़ें - Agra: MBBS की कॉपी बदलने का खेल करने वालों की सूची हो रही तैयार, एसटीएफ जल्द करेगी बड़ा खुलासा

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

पुलिस ने पालतू पशु को जहर देकर मारने की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी छोटू और उसके पिता राकेश कुमार को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रामगढ हरवेद्र मिश्रा ने बताया कि बबिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बकरी का पोस्टमार्टम कराया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी रविकांत सिंह से बकरी का पोस्टमार्टम कराया है। बकरी के शरीर से निकले बिसरा को जांच के लिए मथुरा स्थित राजकीय चिकित्सालय मथुरा भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें