फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 घंटे जिंदगी के लिए छटपटाता रहा 100 फीट गहरे कुएं में गिरा बकरा

विज्ञापन
बाह: 24 घंटे बाद निकाला जा सका 100 फीट गहरे कुए में गिरा बकरा - फोटो : 1
विज्ञापन
बाह। 100 फीट गहरे कुएं में गिरा बकरा 24 घंटे जिंदगी के लिए छटपटाता रहा। अग्निशमन विभाग की टीम की तरकीब काम आई और डलिया के सहारे उसे सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि उसके अगले पैर जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सामरेमऊ गांव में मंगलवार दोपहर 1 बजे बकरियों के झुंड में अमित का बकरा चर रहा था। चरते समय वह 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर बाह से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। करीब 2 घंटे जूझने के बाद अंधेरा होने पर बकरे को निकाले बिना ही टीम लौट गई। बुधवार को कुएं में बकरा इधर उधर चलता हुआ दिख रहा था। अमित के परिजन ने फिर से अग्निशमन टीम को बुलाया। टीम ने एक डलिया को रस्सी से बांधा और कुएं में डलिया को पहुंचाया। जिंदगी के लिए छटपटाता बकरा डलिया में बैठ गया। उसे कुएं से खींच कर बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें