बाह। विद्याराम पुरा गांव में घर के दरबाजे पर चर रही बकरी पर सोमवार की दोपहर कुत्ते ने हमला कर दिया। गांव के रामसेवक, दाताराम, प्रहलाद सिंह, तुलसीराम ने बताया कि कुत्ता बकरी को जबड़े में जकड़ कर खींच रहा था। डंडे लेकर गांव के लोग दौड़े तब कुत्ते ने बकरी को छोड़ा। उन्होंने बताया कि इससे पहले राहगीर पर भी कुत्ता हमला कर चुका है।