बाह। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सोमवार की शाम नरहोली गांव की 8 वर्षीय बालिका अंबिका पुत्री धर्मपाल घायल हो गई। वह सड़क पार कर रही थी। बाइक की टक्कर से अंबिका उछल कर करीब 6 फीट दूर जा गिरी। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन अंबिका को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया है।