फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अजगर के जकड़ने से बकरी मरी

Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। टोडरपुर शिवसिंहपुर मार्ग पर झाड़ियों के पास गई एक बकरी को एक भारी भरकम अजगर ने जकड़ लिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब ये नजारा देखा तो पत्थर आदि मारकर बकरी को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। पशुपालक इमरान ने जब तक अजगर की जकड़ से बकरी को मुक्त कराया। तब तक बकरी मर चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे पशुपालक मवेशी चराते हैं। उनके साथ कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए वन विभाग अजगर को पकड़ कर कहीं जंगल में छोड़ दे।
विज्ञापन



तीन अपराधी गिरफ्तार
बेवर। थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नगला कंज जाने वाले रास्ते से गांव निवासी विकास यादव को अवैध असलहा सहित पकड़ा गया। मिलावटी शराब की बिक्री कर रहे राजेश सिंह निवासी नगला परम और छेड़छाड़ के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर रंगलाल निवासी मधुकरपुर को गिरफ्तार किया गया। मुकदमे दर्ज करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें