मैनपुरी। कोविड नोडल अधिकारी सचिव नगर विकास, प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार ने रविवार को सुल्तानगंज ब्लॉक के गांव बिछवां का निरीक्षण किया। आशा, संगिनी से संवाद करके निर्देश देकर कहा घर-घर जाकर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर से सभी लोगों की गंभीरता से जांच की जाए।
नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में काम किए जाएं। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखें, उसकी सूचना तत्काल प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाए। संक्रमित व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराकर दवा खाने के बारे में जानकारी दी जाए। नोडल अधिकारी ने निगरानी समितियों के सदस्यों से संक्रमित व्यक्तियों को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली। पल्स आक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर से अन्य लोंगों की जांच करवा कर देखा। सीएमओ से कहा प्रशिक्षण दिलाकर और अधिक प्रशिक्षित किया जाय। कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य गंभीरता से कराया जाए।
नोडल अधिकारी ने कहा होम आइसोलेशन के मरीजों से नियमित फीडबैक लिया जाए। यदि किसी संक्रमित को स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत हो तो उसे तत्काल दी जाएं। निगरानी समितियों के पास मेडिकल किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। निगरानी समितियां लक्षणयुक्त तथा संदिग्ध लोगों के नाम व मोबाइल नंबर उसी दिन उपलब्ध कराएं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एडीएम बी.राम, सीएमओ एके पांडेय मौजूद रहे।