स्मारक परिसर में पर्यटकों को ग्लूकोज पानी देते हुए
- फोटो : Self
फतेहपुर सीकरी। ऐतिहासिक स्मारक परिसर में शनिवार दोपहर भ्रमण करने पहुंचे देसी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा ग्लूकोज युक्त पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह के निर्देशन में विभागीय कर्मचारियों एवं गाइडों ने किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव, गाइड स्माइल खान, अफसर कुरैशी, इमरान कुरैशी, गाइड कल्लान, अलीम चौधरी, मोहम्मद शरीफ, गाइड बॉबी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद