फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः प्रवासी हिंदी साहित्य पर चर्चा करेंगे भाषा के दिग्गज, काव्यपाठ और ये भी आयोजन

Thu, 11 Jan 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में 12 और 13 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। विषय ‘प्रवासी हिंदी साहित्य: दशा एवं दिशा’ है। 
विज्ञापन


आयोजन कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई), साहित्य अकादमी और हिंदी वैश्विक संस्थान, नीदरलैंड, यूरोप के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। 

केएमआई के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि संगोष्ठी का उद्घाटन सुबह 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका होंगे।
विज्ञापन

काव्यपाठ एवं रचनाकारों से संवाद

अध्यक्षता कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित करेंगे। शाम के सत्र में दोपहर तीन बजे से काव्यपाठ एवं रचनाकारों से संवाद का आयोजन किया जाएगा। 

इसमें नीदरलैंड से प्रो. पुष्पिता अवस्थी, न्यूयार्क से डॉ. मंगला, भारत से लीलाधर मंडलोई, ममता शर्मा, मॉरीशस से प्रो. हेमराज सुंदर, कनाडा से गोपाल बघेल ‘मधु’ काव्यपाठ करेंगे। मुख्य अतिथि नीदरलैंड के भगवान प्रसाद होंगे। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, भारत के मानद निदेशक नारायण कुमार करेंगे। 
विज्ञापन

कहानी पाठ एवं प्रश्नोत्तर

कहानी पाठ एवं प्रश्नोत्तर का आयोजन 13 जनवरी की सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि अखिल विश्व हिंदी समिति, न्यूयार्क के अध्यक्ष डॉ. दाऊजी गुप्त होंगे। 

अध्यक्षता जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद के कुलपति प्रो. हरिमोहन करेंगे। समापन सत्र शाम तीन बजे से होगा। इसके मुख्य अतिथि हिंदी सेवी शिवप्रकाश रहेंगे। केएमआई में आयोजित वार्ता में भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरिवंश सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. अजय शर्मा, विवि के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा, योगेश डावर मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें