फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं और बच्चों को बेहतर उपचार दें

Tue, 19 Nov 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों को बेहतर उपचार दें
विज्ञापन

एडी ने सौ शैया अस्पताल पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. चंद्रशेखर ने मंगलवार को सौ शैया अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एडी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को बेहतर उपचार दिया जाए। महिलाओं को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ समय से दिया जाए। सिजेरियन प्रसव की संख्या और बढ़ाई जाए।
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंगलवार की दोपहर सौ शैया अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले इंडोर वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जांच केंद्र, एसएनसीयू, महिला वार्ड आदि को देखा। यहां भर्ती महिलाओं के परिजन से बात की। सीएमएस डॉ. शशांक से कहा कि प्रसूताओं को अस्पताल में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अग्निशमन यंत्रों के रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी ने कहा कि प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ समय से दिया जाए। उन्होंने अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की जानकारी ली निर्देश दिए कि सिजेरियन प्रसव की संख्या और बढ़ाई जाए। सिजेरियन प्रसव की स्थिति में मरीजों का रेफर न किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें