रविवार सुबह दरगाह में उमड़ा जायरीनों का सैलाब फोटो स्रोत संवाद
फतेहपुर सीकरी। हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में लौट रहे हजारों जायरीन ने रविवार को फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह में जियारत की।
अजमेर में हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में भाग लेकर प्रतिवर्ष लाखों जायरीन परंपरागत रूप से फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जियारत करने पहुंचते हैं। अजमेर में शनिवार को हुए कुल के बाद रात से ही सीकरी में जायरीन उमड़ने लगे थे। भीषण जाड़े में भी जायरीन सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह में जियारत कर रहे हैं। यह सिलसिला रविवार को दिनभर चला। पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से खोया पाया शिविर, अस्थायी शौचालय, रैन बसेरा, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं समाजसेवियों की ओर से कई स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई है।