आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के मैदान पर आयोजित पांच दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा एत्मादपुर चल रही है। शनिवार को दूसरे दिन 11 खेल स्पर्धाओं के मुकाबले में बालिकाओं ने दमखम दिखाया।
दूसरे दिन एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एसडीएम सुमित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के 4000 से अधिक खिलाड़ी सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर (बालक-बालिका) वर्ग में प्रतिभाग कर रहे हैं। एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल,खो-खो, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग व रस्साकसी आदि स्पर्धाएं खेली जा रही हैं।
बालक सीनियर वर्ग लंबी कूद अमन प्रथम, हरेश कुमार द्वितीय, शीशपाल तृतीय। दौड़ बालिका सब जूनियर वर्ग 100 मीटर मंजेश पाल प्रथम, ललिता पाल द्वितीय, तमन्ना पाल तृतीय रहीं। बालक वर्ग सब जूनियर में देवेश कुमार प्रथम, रितिक द्वितीय, विशेष गौतम तृतीय रहे। बालिका जूनियर में शिवानी यादव प्रथम, रौनक चौहान द्वितीय निशिगंधा तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में अंशु प्रथम, अशोक द्वितीय, शिशुपाल तृतीय रहे। वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में अमर विहार कॉलोनी,एत्मादपुर, चिरौली, एत्मादपुर नवलपुर गांव की टीम ने जीत दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय,रहनकला ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।
खो-खो सब जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय खंदौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय नया बास, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहला, सन फ्लॉवर, खेड़ा हाजीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय डिग्रोली और रहनकला ने जीत दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश पाया। बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल गोहेला ने जीत दर्ज की।
कुश्ती बालिका सब जूनियर 46 किलो में संजना प्रथम, जूनियर 57 किलो में मोहिनी प्रथम 57 किलो, 50 किलो में अक्षय, 59 किलो में भूमिका, 55 किलो में अंशिका यादव प्रथम रहीं। जूडो 36-40 किलो बालिका वर्ग में माधवी बालक वर्ग 40-45 किलो में कान्हा, बालक जूनियर 35-40 किलो में सचिन प्रथम, सब जूनियर में ध्रुव प्रथम रहे। इस दौरान आरएसओ संजय शर्मा, खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, डॉ. राम निवास मुद्गल, मनवीर सिंह चौहान, वरुण कुमार, दिनेश चंद्र, हरी शंकर, डॉ. रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, पंकज कश्यप, राम प्रकाश यादव, गोविंद सिंह, ललित पाराशर,मनोज मुद्गल, रवि प्रकाश, भोला राम, शिखा झिगरान, पवन सिंह, भानु प्रताप सिंह,कविता झिगरान,शशी प्रभा कर्दम, दीपा अग्रवाल आदि रहे। संवाद
बैडमिंटन में अनुराग,अंकित व प्रतिज्ञा,सोनल ने मैच जीते
एत्मादपुर। विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन एकलव्य स्टेडियम में खेले गए बैडमिंटन मैचों में 30 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अनुराग व अंकित ने जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा व सोनल ने जीत के साथ अगले पड़ाव में कदम रखा।