किशनी से लापता हुईं तीन छात्राएं पुलिस को मिल गईं हैं। पुलिस को उन्होंने जो कहानी सुनाई उसके मुताबिक तीनों फिल्म अभिनेत्री बनने के लिए मुंबई जाने के लिए घर से निकलीं थीं। गुरुवार की सुबह तीनों घर वापस आ गईं। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद तीनों को माता पिता की सुपुदर्गी में दे दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनें कुसमरा क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्राएं थीं। उसी विद्यालय में चौकी क्षेत्र निवासी एक अन्य छात्रा भी पढ़ती थी। बुधवार को तीनों ही छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं थीं।
छुट्टी के बाद भी जब तीनों घर नहीं लौटीं तो एक छात्रा के परिजनों ने चचेरी बहनों पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तीनों ही लड़कियों की उम्र 13-14 वर्ष के आसपास थी।