प्रेमी ने किया प्यार का नाटक
फंदे पर लटकी मिली लाश
अगले दिन सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो घरवालों ने कमरे में जाकर देखा। बेटी की फंदे पर लटकी लाश देख परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती ने हाथ पर स्पष्ट लिखा था कि 'मूड ऑफ है मेरी मौत का कारण प्रशांत है। प्रशांत को छोड़ना मत।' प्रेमी की बेवफाई के चलते युवती की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें - UP: दामाद को समझाने आए थे ससुराल वाले, कर दी ऐसी हरकत; उजड़ गया बेटी का सुहाग
दहेज चाहते थे प्रशांत के घरवाले
युवती के पिता ने युवक के परिजनों पर दहेज में 10 लाख की मांग पूरी नहीं कर पाने के चलते शादी से मना करने की बात कही है। पुलिस ने युवती के पिता के द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।