फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: आधार कार्ड बनवाने पहुंची युवती की पिटाई, फिर प्रधानाध्यापक ने कहे ऐसे शब्द...दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 29 Jul 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सरकारी जूनियर स्कूल में आधार कार्ड बनवाने पहुंची युवती के साथ प्रधानाध्यापक ने अभद्रता की। उसे अपने ऑफिस में बुलाकर पिटाई की। इतना ही नहीं उससे जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में एक युवती सरकारी जूनियर स्कूल में आधार कार्ड बनवाने गई थी। वहां भीड़ होने पर वह अलग खड़ी हो गई। तभी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसे ऑफिस में बुलाकर थप्पड़ मार दिया। विरोध पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद वहां से भगा दिया। युवती अनुसूचित जाति की है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गढ़ी हंसराम निवासी कामिनी 26 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे सरकारी जूनियर स्कूल में आधार कार्ड में नाम सही कराने के लिए गई थी। वहीं भीड़ काफी अधिक थी। तो वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई। तभी स्कूल के प्रधानाध्यापक बंटी शर्मा ने उसे अपने ऑफिस में बुला लिया। पीड़िता ने बताया कि 'मुझ से मेरी जाति के बारे में पूछा। बताने पर गाल में चांटा मार दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वहां से भगा दिया। प्रधानाध्यापक के साथ मैडम और कुछ लोग और भी थे।' पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद और बाकी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें