फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparajita: मैनपुरी में छात्राओं ने ली मतदान करने की शपथ, लोगों से की वोट करने की अपील

Tue, 22 Nov 2022 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शांती देवी महाविद्यालय की छात्राओं ने उपचुनाव में मतदान करने की शपथ ली। छात्राओं ने कहा कि वे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। 
 
विज्ञापन
छात्राओं ने ली मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत मंगलवार को शांती देवी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। छात्राओं ने कहा कि पहले मतदान, बाद में अन्य कोई काम करेंगी।

विज्ञापन

 
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज की निदेशक आरती यादव ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने अपने अधिकारों को समझा है। वे मतदान के दौरान भी अपने अधिकारों को समझें और बूथ पर पहुंचकर वोट अवश्य करें। 

छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ 

उन्होंने कहा कि आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में अभी भी पीछे हैं, उन्हें अपने हक को समझना चाहिए और राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर भागेदारी करनी चाहिए। शिक्षिका रजनी ने कॉलेज की स्नातक छात्राओं को जिले में होने जा रहे उपचुनाव में मतदान के लिए शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना वोट समय से बूथ पर पहुंचकर डालें वहीं छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिजनों और अपने आस-पास की महिलाओं को मतदान केंद्र पर भेजकर वोट अवश्य कराएं। इस अवसर पर नसीम बानो, नेहा यादव, आरती यादव, कीर्ति, सुरभि, शिवानी, कंचन, रागिनी, निक्की आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

जनता से मतदान करने की अपील 

छात्रा श्वेता यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उपचुनाव में वोट डालने अवश्य जाऊंगी। सभी से भी अपील है कि आप भी अपना वोट डालने बूथ पर अवश्य जाएं। प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। मैं अपने अधिकार का प्रयोग आने वाले लोकसभा उपचुनाव में अवश्य करूंगी। 

नेहा कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के विकास के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। इसलिए सभी लोग उपचुनाव में मतदान अवश्य करें। महक ने कहा कि उपचुनाव में मैं अपने मत का प्रयोग करूंगी। जिले की सभी महिलाओं से अपील है कि वे भी अपने मत का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें