फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्राएं अपने अधिकारों को जानें और आत्मनिर्भर बनें

Fri, 27 Oct 2023 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राएं अपने अधिकारों को जानें और आत्मनिर्भर बनें
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों को पहचानते हुए आत्मनिर्भर बनें।
प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा से की गई जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना था और वहां के लिंगानुपात में सुधार करना था जिसमें सरकार सफल भी हो रही। उन्होंने छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिका जो दो भाई बहन हैं और कक्षा 1, कक्षा 6 अथवा कक्षा 9 में अध्ययनरत है तो वह कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कर सकती है। इसके अंतर्गत सरकार छात्रवृत्ति के रूप में धनराशि छात्राओं को उपलब्ध कराती है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, धनलक्ष्मी योजना, लाडली योजना, उड़ान योजना की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी समीक्षा ने वर्तमान समय में छात्राओं व महिलाओं की प्रगति के लिए चल रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसमें आशा कार्यकर्ता, बीसी सखी, समूह योजना के बारे में जानकारी दी जिससे कि वह जागरूक रहे व स्वयं को आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम में शिक्षिका मधु यादव ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें