फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: छात्रा को बाइक से टक्कर मारी, फिर शोहदे ने बीच बजार की ऐसी हरकत...जानकर खौल उठेगा खून

Mon, 19 Aug 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में शोहदे का दुस्साहस देख लोग हैरान रह गए। पहले उसने छात्रा को बाइक से टक्कर मारी। इसके बाद बीच सड़क पर छेड़खानी की। इतने के बाद भी मन न भरा तो बैल्ट उतार ली। ये देख लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा शोहदे की धमकी से दहशत में है। वह शादी का दबाव बना रहा है। इन्कार पर परेशान कर रहा है। शनिवार शाम को रास्ते में बाइक से टक्कर मारकर रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध पर बेल्ट से पीटा। लोगों के आने पर धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


 

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी फुरकान मूलरूप से धौलपुर का रहने वाला है। फिलहाल मामा के घर लोहामंडी में रहता है। 3 साल से उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। मना करने पर आते-जाते पीछा करता है। शादी के लिए भी कह रहा है। उसके परिवार वालों से शिकायत की। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। परिजन के आश्वासन के बावजूद उसकी हरकत बंद नहीं हुईं।

 

2 साल पहले उसे वापस भेज दिया। मगर, 3 महीने बाद फिर से मामा के घर में आ गया। कुछ महीने शांत रहा। 1 साल से फिर से उसे परेशान करने लगा। बार-बार शादी की कहता है। मना करने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह डरी हुई है। पिछले दिनों फुरकान के मामा से शिकायत की। उन्होंने आरोपी को समझाने का आश्वासन दिया। अब वह फिर से पीछा कर रहा है।

 
विज्ञापन

शनिवार शाम को 4 बजे वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए जा रही थी। गल्ला मंडी, लोहामंडी के पास आरोपी बाइक से पहुंच गया। उसके पैरों में टक्कर मार दी। वह कुछ कर पाती, उससे पहले ही छेड़छाड़ करने लगा। दुपट्टा खींचने लगा। विरोध पर बेल्ट से पीटने लगा। इस पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें