फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल जाने की कहने पर भड़की छात्रा, उठाया इतना खौफनाक कदम...परिजनों में मची चीख-पुकार

Sat, 16 Nov 2024 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

स्कूल जाने के लिए कहने पर छात्रा इस कदर गुस्सा हो गई कि कमरे में जाकर उसने अपनी जान दे दी। छात्रा की लाश देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र  के गांव नगला केला में छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्रा लैपटॉप पर गाना  सुन रही थी। चाचा ने उससे स्कूल जाने के लिए कहा, इसी बात पर गुस्सा होकर छात्रा ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन




गांव नगला केला के निवाली राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी नातिन काजल कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। काजल सुबह-सुबह लैपटॉप पर गाना सुन रही थी। चाचा मनोज ने  उससे गाने बंद कर स्कूल जाने के लिए कह दिया। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और कमरे में जाकर उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा की लाश साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। ये देख परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें