फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की मासूम के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आरोपी ने रिश्तेदार की ही ढाई साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लहूलुहान हालत में मिलने के बाद आननफानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां बेवर के गांव जिलही निवासी रिश्तेदार जगमोहन उर्फ इतवारी यादव आया हुआ था। देर शाम आरोपी घर के बाहर खेल रही रिश्तेदारी की ढाई वर्षीय पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची खून से लथपथ हो गई, बच्ची के साथ घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात ही आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कुछ देर बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
आरोपी ने की गुमराह करने की कोशिश
ढाई साल की मासूम दुष्कर्म के बाद चीख रही थी, वहीं काफी खून भी बह रहा था, आरोपी से जब परिजन ने बच्ची के खून निकलने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह गाड़ी से गिर गई है। जिस वजह से उसे चोट लगी है। इसके बाद आरोपी वहां से गायब हो गया, लेकिन जिला महिला अस्पताल में जब चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

आरोपी को दिलाएंगे कड़ी सजा
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने जो दुष्कृत्य किया है, उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास रहेगा। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी, इसके अलावा प्रभावी पैरवी भी की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने तत्परता के साथ गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
कमलेश दीक्षित, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें