फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
08एमएनपी-16-मृतक सत्यपाल का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम कुरावली मार्ग पर नगला देवी तिराहा के पास बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तेजपुरा निवासी सत्यपाल सिंह (18) सोमवार की शाम गांव के ही रहने वाले जग्गू सिंह (16) को बाइक पर साथ लेकर डीजल लेने के लिए जा रहा था। बाइक जब कुरावली मार्ग पर नगला देवी तिराहा के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, वहां चिकित्सकों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जग्गू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर टक्कर मारने वाला चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जा में ले लिया। वहीं, आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें