फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, कोई चीख न सुन सके...इसलिए किया ये काम

Sat, 22 Feb 2025 01:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। बच्ची के साथ घिनौना काम किया। उसकी कोई चीख न सुन सके, इसलिए आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया। 
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खेत पर गई आठ साल की बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक आठ साल की बालिका बृहस्पतिवार शाम खेत पर गई थी। तभी वहां मौजूद मोहित ने बालिका को पकड़ लिया। कोई उसकी चीख न सुन सके, इसलिए आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां बालिका के साथ हैवानयित की। इस दौरान वहां से अचानक ही गुजरते लोगों को देखा तो आरोपी के पसीने छूट गए। वो बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर वहां से भाग निकला। 

लोगों को शक हुआ तो वे लोग खेत में पहुंचे। बच्ची की हालत देख उनके रौंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बच्ची के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल ले जाने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के बाद एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में थाना प्रभारी सविता सेंगर से जानकारी ली। पीड़िता और परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची के आरोप के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। आरोपी मोहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें