फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवती ने एसएसपी से लगाई गुहार, साहब...थाने बुलाकर प्रेमी से करवा दो शादी, उसके बिना मैं हूं दुखी

Thu, 07 Apr 2022 10:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक और युवती एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं। युवक कंपनी मालिक का रिश्तेदार है। युवती का आरोप है कि मालिक ने उन दोनों की शादी कराने की बात कही थी। लेकिन अब युवक इनकार कर रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  एक युवती गुरुवार को एसएसपी के सामने अजब फरियाद लेकर पहुंची। उसने कहा कि सर, मेरी प्रेमी से शादी करवा दीजिए। महिला थाना पर बुलाकर प्रेमी को समझाया जाए। वह शादी से इंकार न करे। उससे शादी के बाद ही सुख शांति मिलेगी। युवती की गुहार पर एसएसपी ने महिला थाना एसओ को काउंसिलिंग के निर्देश दिया है।

विज्ञापन


युवती थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बुधवार को अपने प्रार्थना पत्र में लिखा कि उसके प्रेम संबंध जुलाई 2019 से एक युवक से चल रहे हैं। वह तांतपुर की एक कंपनी में नौकरी करता है। जब तक वो मेरे साथ था, मैं खुश थी। जब से वो मेरे पास नहीं हैं दुखी और परेशान रहने लगी हूं। 

कंपनी मालिक का रिश्तेदार है प्रेमी

युवती ने बताया कि प्रेमी कंपनी मालिक के साले का साला है। मालिक ने उसे नौकरी पर बुलाया। कहा था कि उसकी शादी करा देंगे। इस बारे में उसके परिवार की महिलाओं ने भी विश्वास दिलाया। मगर, अब तक शादी नहीं कराई गई है। मैं उसके बिना अपनी जिंदगी सुख शांति से नहीं जी पा रही हूं। उन्होंने वेतन भी नहीं दिया है। एसएसपी से गुहार लगाई कि महिला थाना एसओ को कहकर शादी कराने की कृपा करें।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने युवती से कहा कि वह किसी पर शादी करने के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं। उसे समझाया कि काउंसिलिंग कराई जाएगी। युवक को समझाया जाएगा। इसके लिए महिला थाना एसओ को निर्देशित किया जा रहा है। इस पर युवती खुश होकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें