फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भैंस चराने निकली बालिका की गंगा में डूबने से मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला दुर्गू गांव निवासी बालिका की भैंस चराते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृत बालिका मंजू (10) पुत्री देव सिंह मंगलवार की सुबह भैंस को चराने के लिए गांव के पास से बह रही गंगा नदी के किनारे गई थी। बताया जाता है उसकी भैंस अचानक गंगा में घुस गई। इसके बाद बालिका भैंस को बाहर निकालने के लिए नदी में उतरी, भैंस को निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में चली गई। उसने अपना बचाव करने के लिए काफी प्रयास किया। उसने मदद के लिए चीख पुकार भी मचाई। जब लोगों ने यह हादसा देखा तो सूचना बालिका के परिजन को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बालिका की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद बालिका का शव गंगा से बरामद हो गया। बालिका के गंगा में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें