फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से युवती की हत्या, नहर के पास इस हाल में पड़ा मिला शव

Fri, 22 Jun 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के एका क्षेत्र में शुक्रवार को खडीत नहर पुल के पास एक युवती का शव पड़ा मिला। युवती को गला रेंतकर मारा गया था। शव की हालत देखकर लग रहा था कि युवती को मारने के बाद फेंका गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एवं एसपीआर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। 
      
खडीत नहर पुल के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा। उसके गले पर काफी गहरे जख्म थे। युवती को बड़ी बेरहमी से मारा गया था। खबर मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसपी-एसपी

सूचना पर थाना जसराना और एका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

युवती का शव मिलने पर पुलिस महकमे मे भी हड़कंप मच गया। एसएसपी राहुल यादवेंदु एवं एसपी देहात महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को जल्दी ही मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। 

एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि युवती का शव बरामद हुआ है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें