फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप का शिकार हुआ दरोगाः लड़की ने की न्यूड कॉल, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल, एक लाख ठगे, दो लाख की और मांग

Tue, 17 Jan 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा हनीट्रैप का शिकार हो गया। एक लड़की ने उसके फोन पर न्यू़ड कॉल की। इसकी रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद  फोन करको पैसों की डिमांड करने लगी। इससे एख लाख रुपए ठग लिए। 

 
विज्ञापन
आगरा में दरोगा हुआ हनीट्रैप का शिकार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा को अपना शिकार बनाया। एक महीने पहले उसके फोन पर वीडियो कॉल आई। कॉल के दौरान एक लड़की ने न्यूड होकर उसकी वीडियो रिकार्डिंग की। थोड़ी ही देर में कॉल कट गया। इसके बाद शुरू हुआ ठगी का खेल। फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर युवक ने फोन किया। दरोगा को बेइज्जत होने और नौकरी जाने का डर दिखाने लगा। डर में आकर उसने एख लाख रुपए झटक लिए। दो लाख की और मांग करने लगा। परेशान होकर दरोगा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

लड़की ने की न्यूड वीडियो कॉल 

हनीट्रैप का शिकार दरोगा, प्रोन्नत दरोगा है। उसने शाहगंज थाना में तहरीर दी। बताया कि एक महीने पहले वह सुबह पूजा कर रहा था। पूजा करके उठा तो मोबाइल की घंटी बजी। फोन देखा तो अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आ रही थी। फोन उठाया तो एक लड़की ने न्यूड वीडियो कॉल की। कुछ ही देर बाद यह कॉल कट गया।

विज्ञापन


इसके थोड़ी देर बाद एक नए नंबर से फोन आया। फोन उठाया तो सामने वाले ने कहा कि दिल्ली पुलिस से बात कर रहा है। कहा कि उस लड़की के साथ तुम्हारी वीडियो रिकार्ड कर ली गई है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद वीडियो डिलीट करने के लिए रुपयों की मांग करने लगा।

फर्जी आईपीएस ने फोन कर दी धमकी 

कुछ समय बाद एक नए नंबर से फिर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया।  कहा कि आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। 2 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अब आपकी बारी है। अगर, बदनामी से बचना चाहते हो, जेल नहीं जाना है तो उसके लिए रुपए जमा कर दो। बताया कि अब तक 1 लाख रुपये जमा जमा करा लिए हैं। सोमवार को जेल भेजने की धमकी देकर 2 लाख रुपये और मांग रहे थे। 

झारखंड और पश्चिम बंगाल का है गैंग 

इस बात की जानकारी और विभागीय कर्मचारियों को दी। उन्होंने हनी ट्रैप का मामला बताया। उसके बाद अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी से शिकायत की। उनके आदेश पर शाहगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। गैंग झारखंड और पश्चिम बंगाल का है। इन्हीं राज्यों के खाते में रकम जमा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें