फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह न कर पाने पर किशोरी ने दी जान, सुसाइड लेटर में मम्मी-पापा से मांगी माफी

Fri, 21 Sep 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : self
विज्ञापन

आगरा में एत्माद्दौला क्षेत्र की एक किशोरी ने प्रेम विवाह के लिए परिजनों के राजी न होने पर यमुना में कूदकर जान दे दी। दो दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के प्रेम संबंध पड़ोसी युवक से हो गए थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मगर, उनके घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए।

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि कुछ महीने पहले युवती युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद वापस आ गई थी। इस पर परिजनों ने उस पर बंदिश लगा दी। मंगलवार को उसका परिजनों से विवाद हो गया। वह दोपहर में 12 बजे घर से निकल गई। इसके बाद जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन


उधर, शाम को उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। तब परिजन थाने आ गए। उन्होंने पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह परिजनों की रजामंदी से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका उस पर साथ चलने को बोल रही थी। उसने इंकार कर दिया था। इसके बाद प्रेमिका से बात नहीं हुई। गुरुवार को किशोरी का शव एत्मादपुर क्षेत्र में रहनकलां में यमुना में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है। मुकदमा एक्सपंज किया जाएगा।

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। मैं आप सबको छोड़कर जा रही हूं। आपने तो मुझे सजा नहीं दी, मैंने सोचा मैं ही अपने आपको सजा दे दूं। मैं जा रहीं हूं यमुना जी में। मुझे देखने मत आना। मैं नहीं चाहती कि मेरी शादी किसी और के साथ हो। आप तो उसे मेरे दिल से निकाल नहीं पाए। हम दोनों तो आज भी प्यार करते हैं। मैं अपना बदला लेने आऊंगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें