कासगंज के सहावर-सोरों रोड पर बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
कासगंंज। सहावर-सोरों रोड पर बुधवार रात याकूतगंज गैस एजेंसी के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दो युवकों की मौके मौत हो गई। बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद की घायल बच्ची ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन
गांव मामों निवासी अंशुल (19) पुत्र राजेंद्र बुधवार रात को मां पान देवी (55), भांजे लवकुश (9) पुत्र ब्रजपाल निवासी याकूतगंज थाना सहावर और भांजी रिया (5) पुत्री रोहित निवासी थाना फरिया जनपद फिरोजाबाद के साथ सहावर स्थित ननिहाल से बर्थडे पार्टी में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। सहावर-सोरों रोड पर याकूतगंज गैस गोदाम के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई थी। दूसरी बाइक पर नितिन (18), रवि और रूप किशोर (36) सवार थे। हादसे में अंशुल और रूप किशोर की मौके पर मौत हो गई थी। पान देवी को छोड़कर अन्य सभी गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बच्ची की भी उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। अभी दोनों पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।