फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान में 65 वाहनों के चालान

Mon, 07 Oct 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर में वाहनों की चैकिंग करते यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में सोमवार को यातायात पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 65 वाहनों का चालान कर करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में राम बरात व आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर को सघनता के साथ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को ईशन नदी पुल पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात आदि जांचे गए। इस दौरान करीब 65 वाहनों का चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। ईशन नदी पुल के अलावा क्रिश्चियन तिराहा, करहल चौराहा, बड़ा चौराहा, सिंधिया तिराहा आदि स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें