आगरा के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में मंदिर में शादी कर धोखा देता रहा। जब युवती ने शादी का पंजीकरण करवाने को कहा तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने प्रेमी व एक अन्य पर दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की आगरा के थाना ताजगंज के मुकुंद बिहार निवासी अंकित कुशवाह से दोस्ती थी। आरोप है कि करीब दो साल पहले अंकित उसे सिकंदरा स्थित एक रेस्टोरेंट ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती मुकदमा दर्ज कराने थाने गई तो उसके घरवालों ने शादी की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज कराने से रोक लिया। उसके बाद थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। एक माह बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।