फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डूबी डेढ़ वर्षीय बच्ची, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव देवामई में शनिवार की देर शाम घर पर खेल रही एक बच्ची पानी की छोटी टंकी (कट्टा) में डूब गई। परिजन जब तक उसकी तलाश करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

देवामई निवासी रजत चौहान की डेढ़ वर्षीय बच्ची मोहिनी चौहान शनिवार की देर शाम घर में खेल रही थी। परिजन अन्य कामों में बिजी थे। किसी प्रकार से बच्ची घर में पानी से आधी भरी टंकी के पास पहुंच गई। टंकी में उसने एक बर्तन से पानी लेना चाहा तो बर्तन भी पानी में गिर गया। बर्तन उठाने का जब मोहिनी ने प्रयास किया तो वह भी पानी में गिर गई। घर के लोगों ने कुछ समय बाद मोहिनी की तलाश की तो वह उलटे मुंह पानी की टंकी में पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें