आगरा के बरहन में एक युवती को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास नहीं ले गए। वे लोग अंधविश्वास के चलते बायगीर के पास पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई।
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी हरेंद्र की 18 वर्षीय पुत्री उपासना की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन अंधविश्वास में उसे अस्पताल ले जाने के बजाय बायगीर के पास लेकर गए, बायगीर ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन
छत पर सो रही थी बेटी
पिता हरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात बेटी छत पर सो रही थी। तभी उसके हाथ में कुछ चुभने का दर्द महसूस हुआ। घरवालों को उसने बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे उसकी बिगड़ गई। घबराए घरवाले युवती को अस्पताल ले जाने के बजाय बाईगीर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
सांप के काटने से हुई मौत
मामले में बात करने पर सीएचसी एत्मादपुर के अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि सांप डसने पर पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। बताया कि सीएचसी में 15 एंटी वेनम वैक्सीन मौजूद है। समय से युवती को अस्पताल लाना चाहिए था। परीक्षण में जहरीले सांप के डसने के लक्षण मिलते तो वैक्सीन लगाई जाती। संभव है कि किशोरी की जान बच जाती। संवाद