फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 05 Jul 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार रात को इंटर की छात्रा आरती (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर गुरुवार सुबह परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


15वीं वाहिनी पीएसी परिसर के रहने वाले छात्रा के पिता बालकिशन सिपाही हैं, उनकी ड्यूटी आयोध्या में है। परिजनों ने बताया कि बेटी आरती और पूजा बुधवार रात को एक साथ कमरे में सोने गईं थीं। रात 12 बजे तक आरती पढ़ाई करती रही। पूजा सो गई।

गुरुवार सुबह पूजा की आंख खुली तो आरती का शव फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ था। ये देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मां बॉबी आ गई। घटना की जानकारी पर पीएसी के अधिकारी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 

ताजगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।  इंस्पेक्टर ने बताया कि आरती ने आत्महत्या की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। परिजन कुछ भी बोलनेकी स्थिति में नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें