फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी युवती आत्महत्या प्रकरण: तेजाब फेंकने की धमकी से तंग आकर की थी खुदकुशी, छह माह बाद तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Nov 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

छह महीने पहले मैनपुरी में युवती ने आत्महत्या की थी। परिजन लगातार पुलिस से इस मामले में कार्रवाई के लिए शिकायत कर रहे थे। लेकिन उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने करीब छह महीने पहले फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि तेजाब फेंकने की धमकी से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की थी। 
विज्ञापन

भाई की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बहन को घर से बाहर जाते समय चौहान नगर निवासी राहुल यादव, अभिषेक और जुगेश परेशान करते आ रहे थे। उसका मोबाइल नंबर मिलने के बाद फोन करके गाली गलौज करते हुए तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। लगातार मिल रहीं धमकियों से परेशान होकर 20 जून को युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
भाई का आरोप है कि घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए न्यायालय की शरण ली। 25 नवंबर को न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
युवती की आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस रिपोर्ट तलाश रही है कि युवती का पोस्टमार्टम हुआ था या नहीं। उस समय परिजनों ने तहरीर दी, तो किस आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।  

न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस निष्पक्ष विवेचना करेगी, जो भी सत्यता होगी उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अमर बहादुर सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन


आगरा: चंबल में गूंजने लगी है व्हिसलिंग टील की सीटी, अंडमान-निकोबार से आए हैं ये पक्षी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें