फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गए थे मां-बाप, लौटे तो इस हाल में मिली बेटी की लाश

Thu, 10 May 2018 06:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
छात्रा अंजलि- फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के मैनपुरी में छात्रा ने गुरुवार दोपहर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गई थी। घटना के समय मजदूर माता-पिता काम पर गए थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।  

कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर मार्ग स्थित मोहन नगर निवासी जागन लाल बाथम और उसकी पत्नी सुनीता मजदूरी करते हैं। पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मसुम रहती थी अंजलि

मृतक छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष 16 वर्षीय पुत्री अंजलि उर्फ मोनू हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद वो तनाव में आ गई थी। परिजनों के अनुसार अंजलि गुमसुम रहती थी। किसी से ज्यादा बात भी नहीं करती थी। 

गुरुवार को जब माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। तब दोपहर को अंजली ने बरामदे में छज्जे में लगे कुंडे में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

जब पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने जागन लाल को सूचना दी। उधर, सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव कोउतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें