फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छेड़छाड़ के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, आत्मदाह करने एसएसपी दफ्तर पहुंची युवती, पुलिसकर्मियों ने पकड़ा

Mon, 18 Apr 2022 09:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़ित युवती ने 15 दिसंबर 2021 को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। जिससे वह आहत थी। 
विज्ञापन
युवती को ले जातीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत में छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत युवती सोमवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। उसके हाथों में मिट्टी के तेल की बोतल देखकर सिपाहियों की नजर पड़ गई। उन्होंने युवती को पकड़ लिया। इसके बाद उसे महिला थाना ले गए। बाद में युवती को मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया गया है। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।

विज्ञापन


युवती थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली है। उसने 15 दिसंबर 2021 को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें गांव नहचानी, कागारौल निवासी चंदू उर्फ चंद्रभान, उसके भाई भूरा, बहन भूरी और जीजा प्रमोद को नामजद किया। आरोप लगाया कि चंद्रभान ने उसके साथ गलत हरकत की। उसके भाई, बहन और जीजा षड्यंत्र में शामिल रहे। इसमें किसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। 

थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तर के काटे चक्कर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। हर बार पुलिस ने इधर से उधर भगा दिया। उसने थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक में प्रार्थना पत्र दिए। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार महीने से वो चक्कर काट रही है। 

दो दिन पहले युवती ने ऐलान किया था कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और मुख्य आरोपी की होगी। वह 18 अप्रैल को एसएसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करेगी। थाने और अधिकारियों के कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र भेजकर जानकारी दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने युवती के मामले में तत्परता नहीं दिखाई।

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भेजी गई

सोमवार की सुबह 11:30 बजे युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची। वह अपने हाथ में मिट्टी के तेल की बोतल लेकर आई थी। एसएसपी ऑफिस के बाहर आकर वो बोतल खोलने लगी। वहां खड़े एक सिपाही सहित अन्य पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। 

उन्होंने महिला से बोतल छीन ली। इसके बाद उसे ऑफिस में ले जाकर बात की। बाद में उसे महिला थाना भेजा गया। महिला पुलिसकर्मी उसे थाना हरीपर्वत लाईं। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान भेजा गया, जहां उसका मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट में हो चुके हैं बयान

थाना पुलिस ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। इसमें उसने एफआईआर में लिखी बात ही दोहराई थी। कहा था कि उसे युवक अलग-अलग नंबर से कॉल करता था। बाद में उसे अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने लगा। मुख्य आरोपी चंद्रभान फौज में है। विवेचना में पता चला कि युवती की आरोपी से रिश्ते की बात हुई थी। वीडियो कॉल भी करता था। कुछ दिन बाद कॉल बंद कर दिए।

पहले दी थी सूचना, नहीं चेती पुलिस

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि युवती ने पहले बताया था कि आत्महत्या करेंगी। वह एसएसपी ऑफिस के सामने आई थीं। उन्हें पकड़ लिया गया। युवती ने छेड़छाड़ और षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसकी विवेचना चल रही है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। विवेचक को जल्द निस्तारण के लिए कहा है। आरोपी युवक से युवती की शादी की बात चल रही थी। मगर, शादी नहीं हो सकी।

पहले भी हो चुके हैं आत्मदाह के प्रयास

एसएसपी ऑफिस के बाहर पहले भी आत्मदाह के प्रयास की घटना हो चुकी हैं। सिकंदरा के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पूरे परिवार ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया था। इसके अलावा लोग भी आत्मदाह का प्रयास कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें