फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खौफनाक वारदात: चीखती रही युवती, पीटता रहा हैवान, तमाशाबीन भीड़ से किया ऐसा सवाल; जो झकझोर देगा

Thu, 10 Sep 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शास्त्रीपुरम चौराहे पर शोहदे ने साथी के साथ युवती को रोककर पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी युवती फफक पड़ी और बोली- 'मेरी जगह कल उनकी बिटिया भी हो सकती है।'
 
विज्ञापन
आरोपी और युवती - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम का व्यस्त चौराहा, समय सुबह साढ़े दस बजे। लोग अपने ऑफिस, दुकानों पर जाने की जल्दबाजी में निकल रहे हैं। सामने बाजार में कुछ दुकानदार बैठे हुए थे। इसी बीच शोहदा अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार युवती को रोकने के बाद सरेराह लात-घूंसे मारता है। फिर चाकू निकालकर टूट पड़ता है। निहत्थी बिटिया मदद के लिए चिल्लाती है, तमाशबीन जुट जाते हैं मगर कोई आगे नहीं बढ़ता। बिटिया की कातर आंखें तमाशबीनों की भीड़ में इंसान को खोजती नजर आती हैं। उसके लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद आरोपी भाग जाता है।
विज्ञापन

 

भीड़ भरे चौराहे पर आरोपी ओमकार ने अपने साथी के साथ बाइक आगे लगाकर युवती को रोकने के बाद गाली-गलौज की। इसके बाद मारपीट की और चाकू मारे। इस दौरान उसका साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। पीड़िता ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई उसके साथ ऐसा कर देगा। घटना के समय कई लोग आसपास से निकल रहे थे लेकिन देखने के बाद भी कई लोग अनदेखा करके निकल गए।

दुकानें भी खुली थीं। उसे उम्मीद थी कि लोग उसे बचाने आएंगे और आरोपियों को सबक सिखाएंगे मगर ऐसा हुआ नहीं। लोग दूर से देखते रहे। जब वह गिरकर बेहोश हो रही थी तो भी आसपास लोग खड़े होकर देख रहे थे। यह बताते हुए युवती फफक पड़ी और बोली मेरी जगह कल उनकी बिटिया भी हो सकती है।


 

एंटी रोमियो नहीं आती नजर
पीड़ित परिजन का कहना था कि बेटी के हमलावर को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था मगर वहां पर पुलिस ही नहीं थी। राहगीरों ने 112 पर कॉल किया तब पुलिस पहुंची। जिले में एंटी रोमियो की टीम रहती है। स्कूल-कॉलेज के साथ ही प्रमुख बाजारों में टीम गश्त करती है मगर कार्रवाई सीमित है। बीते माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए थे कि मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
 

10 दिन से कर रहा था पीछा
घायल युवती का कहना था कि आरोपी ओमकार पेंटर है। 10 दिन पहले भी उसके पास आया। बात नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। वह नहीं चाहती थी कि परिजन कालेज और कंपनी जाना बंद करा दें। इस कारण किसी को नहीं बताया। आरोपी तब से उसका पीछा कर रहा था। वह समझ नहीं पाई कि ऐसी हरकत कर देगा। एक महीने पहले ही नाैकरी लगी थी। अगर वो डर जाती तो नाैकरी भी चली जाती। मामले में हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन ने एक ही आरोपी का नाम लिखाया है। हालांकि युवती ने मीडिया से बातचीत में आरोपी के साथ एक और युवक के होने की बात कही थी।

 

पूर्व में भी यह हो चुकी हैं घटनाएं
1- संजय प्लेस स्थित निजी कंपनी की एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की 23 जनवरी 2026 को सहकर्मी और प्रेमी विनय राजपूत ने संजय प्लेस स्थित ऑफिस में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर जवाहर पुल पर फेंका। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
 

2- एकता क्षेत्र में पिता ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते बेटी की बांके से हमला करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद पिता ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
 
विज्ञापन

3- अगस्त में कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में ट्रॉली बैग से महिला के शव के टुकड़े मिले। पुलिस ने मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया और जांच में हत्या के चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें