फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने लाखों के जेवर भी बेचे

Wed, 22 May 2019 01:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
टूंडला निवासी युवती ने ताजगंज क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक ने उसके लाखों रुपये की कीमत के सोने के जेवरात भी बेच दिए हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


युवती मूल रूप से फर्रुखाबाद की रहने वाली है। काफी समय से टूंडला में रह रही है। पांच साल पहले उसका परिचय ताजगंज क्षेत्र की एक बेकरी पर काम करने वाले युवक से हुआ। युवती का कहना है कि उसने शादी का वादा किया।

उसके खाते में 4.50 लाख रुपये भी जमा करा दिए। उसे उस पर यकीन हो गया। इसके बाद उसने उसे पांच महीने अपने साथ रखा। परिवार वालों से भी मिलवाया। उसे तब कोई शक नहीं था कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा लेकिन उसके दिमाग में फरेब था। इसका पता बाद में चला। साथ रखने के दौरान कई बार उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने धोखे से 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। उससे गहने लिए थे, उन्हें बेचकर पैसा हड़प लिया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। अब धमकी दे रहा है कि  पुलिस से शिकायत की तो जीवित नहीं छोड़ेगा। युवती ने एसएसपी आफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें