फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर में चिकित्सक ने की छेड़छाड़, थाने पहुंची युवती ने दी तहरीर

Wed, 20 Nov 2019 08:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाने पहुंचे आईएमए से जुड़े सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना दक्षिण क्षेत्र में संत टॉकीज के निकट संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बुधवार दोपहर को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब अल्ट्रासाउंड के दौरान युवती ने अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक पर छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने का आरोप लगाया। हंगामा होने पर थाने से पुलिस फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन


कित्सक के साथ-साथ आरोप लगाने वाली युवती को पुलिस थाने ले आई। थाने पर काफी लोग एकत्रित हो गए और हंगामे की स्थिति बन गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के विरूद्व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। हंगामे के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद हो गया। 

घटनाक्रम के अनुसार लाइनपार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी बहन के साथ थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत संत टाकीज के सामने स्थित डॉ एम.ए.अंसारी के यहां अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। 
विज्ञापन

युवती को पेट दर्द की शिकायत थी। लगभग 11 बजे अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची युवती को अल्ट्रासाउंड संचालक डॉक्टर एम.ए.अंसारी ने दो घंटे बैठाने के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष में बुलाया। युवती अल्ट्रासाउंड कक्ष से बाहर निकली। उसने आपबीती मौके पर मौजूद बहन को बताई।

इसके बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हंगामा खड़ा हो गया। युवती का कहना था कि अल्ट्रासाउंड के दौरान उसके साथ हद दर्जे की छेड़छाड़ की गई। हंगामा होने पर सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

हंगामा बढ़ा तो थाना दक्षिण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़िता एवं अल्ट्रासाउंड करने वाले डॅक्टर को लेकर थाना पहुंची। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर एम.ए.अंसारी के विरूद्व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। 

आईएमए के चिकित्सक थाने पहुंचे 
डॉक्टर को थाने ले जाने की जानकारी मिलते ही आईएमए के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र गर्ग,डॉ गौरव अग्रवाल, डॉ प्रेम कुमार यादव एवं कई महिला चिकित्सक थाना दक्षिण पहुंच गईं। चिकित्सकों ने अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा। जिस चिकित्सक पर आरोप लगे थे उनका कहना था कि अल्ट्रा साउंड के दौरान और भी महिलाएं मौजूद थी। 
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र निवासी एक युवती ने अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉक्टर एम.ए.अंसारी के विरूद्व छेड़छाड़ और उत्पीडन की तहरीर दी है। आरोपी डॉक्टर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। -फतेह बहादुर सिंह भदौरिया - थानाध्यक्ष दक्षिण

युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। जिस समय युवती अल्ट्रासाउंड कक्ष में आयी थी उस दौरान स्टाफ के साथ अन्य तीन महिलाएं भी मौजूद थी। युवती ने गलत मंशा से आरोप लगाया है। डॉक्टर एम.ए.अंसारी - अल्ट्रासाउंड संचालक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें