फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः प्रभु को सर्दी ना लगे, गिरिराजजी को ठंड से बचाने को अंगीठी जलाई, रजाई ओढ़ाई

Wed, 25 Dec 2019 11:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गिरिराज जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तलहटी स्थित गिरिराज के प्रमुख मंदिरों में प्रभु को सर्दी से बचाने के इंतजाम शुरू हो गए हैं। गिरिराज जी को सर्दी से बचाने के लिए अंगीठी जलाई जा रही है वहीं उन्हें रजाई ओढ़ाई जा रही है। गिरिराज जी की प्रसादी भी गर्म तासीर की बनाई जा रही है।
विज्ञापन


तलहटी में गिरिराज जी की पूजा बाल कृष्ण के रूप में होती है। प्रमुख मंदिरों में शाम को गिरिराज जी के श्रृंगार दर्शन होते हैं। पोशाक के श्रृंगार के बाद गिरिराज जी स्वयं कृष्ण बनकर वंशी बजाते हैं और छप्पन भोग, फूल बंगला मनोरथ होता है। दानघाटी मंदिर के सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने बताया कि ब्रज में बालक के भाव में ब्रजवासी गिरिराज जी को पूजते हैं।

सर्दी बढ़ने के साथ ही गिरिराज जी को तापने के लिए अंगीठी रखी जाती है साथ ही तिल के लड्डू, सोंठ की मठरी आदि का भोग लगाया जा रहा है। दूसरी ओर जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में शाम ढलते ही गिरिराज जी को रेशमी रजाई ओढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सेवायत गोकुलेश अधिकारी ने बताया कि मंदिरों में विराजमान गिरिराज जी के दो भाव से पूजा होती हैं। एक भाव में दुग्धाभिषेक होता है तो दूसरे भाव में कृष्ण के दर्शन होते हैं। घर-घर में लड्डृ गोपाल को गर्म पोशाक पहनाई जा रही है।

सर्दी के चलते मंदिरों के दर्शन का समय कम कर दिया गया है। भक्त गर्म कपड़े और मोजा पहनकर गिरिराज जी की परिक्रमा लगा रहे हैं। दानघाटी मंदिर के सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक ने बताया कि प्रभु को भी ठंड से बचाने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें