फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: महंगा हुआ घेवर,  फैनी और सेंवई के भी बढ़े दाम, जानें कीमतें

Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दुकानदार सनी ने बताया कि बाजार में घेवर महंगा बिक रहा है। अचानक बढ़ने वाली मांग को देखते हुए पहले से ही तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घेवर की मिठास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के लिए मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर घेवर-फैनी सज गईं हैं। दुकानदारों ने घेवर, फैनी और सेंवई का भंडार कर लिया है। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं इस बार घेवर के साथ ही फैनी और सेंवई पर भी महंगाई की मार है। इनके दामों में 20 फीसद तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


रक्षाबंधन का त्योहार जिले में 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। 11 को बृहस्पतिवार होने के कारण अधिकांश घरों में 12 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर राखियां बांधेंगी। त्योहार के लिए मिठाई की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बाहर से सेंवई और फैनी मंगा ली हैं। दुकानों पर घेवर तैयार किया जा रहा है। मांग को देखते हुए कारीगरों की संख्या बढ़ा ली है। बाजार में हलवाई की अधिकांश दुकानों पर घेवर तैयार किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार से तीन चार दिन पहले बाजार में मांग बढ़ जाती है। इसके चलते पहले से ही भंडारण किया जा रहा है।

महंगा हो गया घेवर

बाजार में घेवर 280 रुपये किलो, वहीं फैनी 200 से 240 रुपये तक के दाम पर बिक रही है। सेंवई 60 रुपये से लेकर 120 रुपये है। हाथ से बनी आटा की सेंवई 40 रुपये तथा सूजी की सेंवई 100 रुपये किलो बिक रही है।

ये बोले दुकानदार 

दुकानदार सनी ने बताया कि बाजार में घेवर महंगा बिक रहा है। अचानक बढ़ने वाली मांग को देखते हुए पहले से ही तैयार किया जा रहा है। वहीं गुड्डू का कहना है कि फैनी और सेंवई बाहर से मंगा ली हैं। हाथ से बनी आटा और सूजी की सेंवई की मांग ग्राहकों द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें