आगरा के थाना एत्माद्दौला में गाजियाबाद की युवती ने बुलंदशहर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने पहले दोस्ती की, बाद में उससे शादी का वादा किया। ताजमहल दिखाने के बहाने आगरा लाया। गाड़ी में पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की भी धमकी दी। वह पहले से शादीशुदा निकला। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
बुधवार को पीड़िता ने थाना पुलिस से शिकायत की थी। इसमें कहा कि बुलंदशहर के गांव सिकोई निवासी प्रशांत उसकी कॉलोनी में रहता था। इससे उसकी जान पहचान हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि प्रशांत ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद वो उसे अपने साथ घुमाने ले जाता।
24 जनवरी की है घटना
आगरा में ताजमहल और एत्माद्दौला स्मारक भी लेकर आया। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध कर दिया। 24 जनवरी को वो उसे फिर से ताजमहल दिखाने के बहाने आगरा लाया। दोनों कार से आए थे। रात तकरीबन दस बजे प्रशांत ने टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर पार्क के पास कार रोक ली।